होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नीमच में नए जिला भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन, कार्यकर्ताओं का सपना हुआ साकार

नीमच में नए जिला भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन, कार्यकर्ताओं का सपना हुआ साकार

Neemuch District BJP office: नीमच में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर नवीन जिला कार्यालय भवन का भूमि पूजन किया गया। यह आयोजन शहर के पुरानी नगर पालिका परिसर स्थित बंगला नंबर 60 में पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसे हजारों कार्यकर्ताओं के वर्षों पुराने सपने के साकार होने का ऐतिहासिक क्षण बताया गया।

वैदिक मंत्रों से शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। भूमि पूजन की पहली ईंट रखते ही पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी ने माहौल को उत्सवपूर्ण बना दिया। इस मौके पर मातृशक्ति ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर नेताओं का अभिनंदन किया, जबकि वरिष्ठ नेताओं को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। भूमि पूजन के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, जो ढोल की थाप पर झूमते नजर आए।

वर्चुअल जुडे सीएम मोहन और खंडेलवाल 

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सकलेचा, अनिरुद्ध माधव मारू, पवन पाटीदार, जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे।

क्या बोले नेता?

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि यह नया कार्यालय केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि यह आने वाले समय में जनसेवा, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन का मुख्य केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक स्नेहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन कर संगठन की एकता और मजबूती का संदेश दिया।


संबंधित समाचार