होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : बड़ी खबर ! छतरपुर में 2 मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर दादी-पोती की मौत

CHHATARPUR NEWS : बड़ी खबर ! छतरपुर में 2 मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर दादी-पोती की मौत

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में अचानक 2 मंजिला मकान भरभरकार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को किसी तरह बचा लिया गया। हादसा गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना पर तुरंत एक्शन लिया। 

हादसा गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में हुआ 

बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार देर रात हुआ। जब सभी परिवार घर में सो रहा था। तभी लगातार हो रही बारिश के चलते मकान की नींव कमजोर हो गई और देखते ही देखते अचानक दो मंजिला मकान ढह गया। इस  दुखद हादसे में एक बुजुर्ग महिला और 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया।

पड़ोसियों ने किया रेस्क्यू

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाना शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया, लेकिन इतने समय में मलबे में दबे दादी और पोती की मौत हो चुकी थी. गनीमत रही कि मलबे में दबे एक 8 साल के बच्चे की सांसे चल रही थी. उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया है. बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही गढ़ीमलेहरा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को मलबे से निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है.


संबंधित समाचार