होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : उज्जैन में बना अनोखा रिकॉर्ड! एक साथ 31 हजार कन्याओं के पूजन से भक्तिमय हुआ शहर

UJJAIN NEWS : उज्जैन में बना अनोखा रिकॉर्ड! एक साथ 31 हजार कन्याओं के पूजन से भक्तिमय हुआ शहर

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में नवरात्रि के अवसर पर लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति की ओर से शनिवार को एक साथ 31 हजार कन्याओं का पूजन किया गया। जिसका आयोजन 151 स्थानों पर सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों ने कन्याओं के पैर पखारकर उनका पूजन किया

आयोजन के तहत विभिन्न वार्डों में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें चुनरी और उपहार भेंट किए गए। तो वही वार्ड क्रमांक 29 के सूरज नगर में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और पंडित जानी गुरु ने कन्याओं के पैर पखारकर उनका पूजन किया।

कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बालिकाओं का पंजीयन किया

इधर, आयोजन को लेकर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने बताया कि उज्जैन उत्तर के सभी छह मंडलों के 267 बूथों पर करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बालिकाओं का पंजीयन किया था। आयोजन में लगभग 800 विशिष्ट अतिथि और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। जिसकी तैयारी करीब छह महीने से कर रही थी।

नारी सम्मान का दिया संदेश

कार्यक्रम के लिए धर्मशालाओं, बड़े भवनों और अन्य उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया था। प्रत्येक स्थान पर कन्याओं के स्वागत और पूजन की व्यवस्था की गई। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, कन्या पूजन की परंपरा और नारी सम्मान का संदेश दिया गया। इस दौरान राहुल कटारिया, जगदीश पांचाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


संबंधित समाचार