होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Constable Recruitment 2025: खुशख़बरी ! सरकार ने कांस्टेबल के 7500 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, सीधी होगी जोइनिंग, यह है पूरी डिटेल

MP Constable Recruitment 2025: खुशख़बरी ! सरकार ने कांस्टेबल के 7500 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, सीधी होगी जोइनिंग, यह है पूरी डिटेल

भोपाल : युवाओं के लिए पुलिस विभाग में शामिल होने का सुनहरा मौका, मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग के 7,500 कांस्टेबलों के पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 15 सितंबर से शुरू होने जा रहे है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल ने भर्ती का ऑफिशयल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की लस्ट डेट 4 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

11 शहरों में होंगी परीक्षाएं

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया जाएगा। 

दो पाली में होगी परीक्षा

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी - सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक। उम्मीदवारों को सुबह की पाली के लिए 8:30 बजे से पहले और शाम की पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। 

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है. वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (मध्यप्रदेश मूल निवासी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित है. पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा में सामान्य वर्ग को 200 रुपए और आरक्षित वर्ग को 100 रुपए शुल्क देना होगा.

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन होगा। परीक्षा का स्तर हाई स्कूल योग्यता पर आधारित होगा। चयनित उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में आरक्षक (कांस्टेबल) के पद पर नियुक्ति मिलेगी।


संबंधित समाचार