होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

gang rape with girlfriend : कोंडागांव जिले में एक आरोपी युवक ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से किया दुष्कर्म, आरोपी युवकों को किया गया गिरफ्तार

gang rape with girlfriend : कोंडागांव जिले में एक आरोपी युवक ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड से किया दुष्कर्म, आरोपी युवकों को किया गया गिरफ्तार

gang rape with girlfriend :  छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड से गैंग रेप किया है। घटना की सुचा मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।26 जनवरी को युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई।

READ MORE : रायपुर AIIMS के कर्मचारियों के किया धरना प्रदर्शन, 800 कर्मचारियों ने बंद किया कामकाज

युवती ने पुलिस को बताया कि, जिले के देवडोबरा का रहने वाला राजेश सोरी (21) से उसकी गहरी दोस्ती थी। राजेश 24 जनवरी की रात उसके घर आया था। शादी में जाना है कहकर घर से अपनी बाइक में बिठाकर शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। इसी बीच बहला-फुसला कर गांव में ही स्थित अपने खेत में लेकर चला गया था। जहां जबरदस्ती उसका रेप किया। रातभर युवती को मचान में बंधक बनाकर रखा था। दूसरे दिन सुबह अपने तीन साथी नमाजी मंडावी (21), साधु राम सोरी (21) और बंशीलाल कोर्राम (24) को भी बुला लिया। जिसके बाद चारों ने मिलकर दुष्कर्म किया। फिर युवती से कहा कि यदि ये बात किसी से कही तो जान से मार देंगे। धमकी देने के बाद फिर उसे छोड़ दिया गया। जब युवती 25 जनवरी को घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुए इस दुष्कर्म के बारे में परिजनों को बताया। फिर अगले दिन 26 जनवरी को कोंडागांव सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

READ MORE : शहनाज़ गिल मना रही आज अपना 29 वां जन्मदिन, पंजाब की कैटरीना के नाम से भी जानी जाती है शहनाज़

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 26 जनवरी की रात ही तीनों आरोपियों का पता लगाने जुट गई। निमितेश सिंह परिहार ने कहा कि, मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की गांव के ही एक घर में तीनों छिपे हुए हैं। जवानों की टीम को मौके के लिए भेजा गया। जहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Latest News Videos देखें: 

 

 


संबंधित समाचार