बौखलाए पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में की गोलीबारी, 13 मासूमों की मौत, 59 लोग घायल...

बौखलाए पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में की गोलीबारी, 13 मासूमों की मौत, 59 लोग घायल...

Poonch Attack: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बौखलाए पाकिस्तानी सेना ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। दरअसल पाक ने एलओसी के पास स्थित गांवों में  मोर्टार गोले और गोलीबारी शुरू कर दी है। इस हमले वह मासूमों को अपना निशाना बना रहे हैं। बताया जा रही है कि इस गोलीबारी में चार बच्चों सहित लगभग 12 लोगों की मौत हुई है, और इस बीच सेना का एक सैनिक शहीद हो गया है।

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई:

ये हमला पुंछ के 44 लोगों सहित यहां के आसपास के इलाकों में हुई है, जिसमें अब तक 59 लोग घायल हुए हैं। हालांकि भारतीय सेना लगातार ही इस पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, साथ ही इनके खिलाफ अपनी जवाबी कार्रवाई में उन्होंने 31 पाकिस्तानियों को ढेर कर दिया है। 
 

दुश्मन सेना की चौकियां की खत्म:

भारतीय सेना ने दुश्मन सेना की कई चौकियां की खत्म इस सन्दर्भ में भारतीय सेना के एक रक्षा प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से 7 और 8 मई की रात को गोलीबारी की गई। ये गोलीबारी जम्मू कश्मीर और LOC में तोपखाने के जरिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार स्थित चौकियों से गोलीबारी की गई। इसका मुंहतोड़ जवाब लगातार भारतीय सेना की तरफ से दिया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले दुश्मन सेना की कई चौकियां भारतीय सेना ने खत्म कर दी हैं। 

इन गांवों को बनाया निशाना:   

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एलओसी के पास स्थित कुछ गांवों को अपना निशाना बनाया है। इस बीच लगभग 59 लोग घायल हुए और 13 लोगों की मौत हो गए। कई गावों में  मोर्टार गोले दागे गए तो कही गोलीबारी की गई। जिनमें से कई गांवों में इनका सबूत मिला हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के चलते सैकड़ों निवासी अपनी बचाने के लिए भूमिगत बंकरों में शरण ले जाने को मजबूर हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान द्वारा बीते दिन किए गए हमले में कई वाहन, गुरुद्वारा समेत कई इमारतें और मकान नष्ट हो गईं। 

यहां हो रही भारी गोलीबारी:

वहीं अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मेंढर, बालाकोट, मनकोट, कृष्णाघाटी, गुलपुर, पुंछ और केरनी में भारी गोलीबारी की गई है।  इस गोलीबारी में वाहनों और आवासीय मकानों का काफी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं हमले  की वजह से स्थानीय और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी समस्याएं हो रही है। 
 


संबंधित समाचार