होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! 1 अप्रैल से तलाकशुदा बेटी को भी मिलेगी पारिवारिक पेंशन, 10 लाख नए पीएम आवास की मिलेगी सौगात

MP NEWS : बड़ी खबर ! 1 अप्रैल से तलाकशुदा बेटी को भी मिलेगी पारिवारिक पेंशन, 10 लाख नए पीएम आवास की मिलेगी सौगात

भोपाल : मोहन सरकार का तीसरा आम बजट आज वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में पेश किया गया। यह बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। जिसे महिला, युवा, किसान और गरीब को खास ध्यान में रख कर तैयार किया गया। इतना ही नहीं इस बजट में रोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार शिक्षकों की भर्ती और MBBS सीटों में बड़ा इजाफा करने का फैसला लिया है। 

10 लाख नए पीएम आवास बनाएं जाएंगे

इसके साथ ही आने वाले पांच साल में 10 लाख नए पीएम आवास बनाएं जाएंगे और 1 अप्रैल से तलाकशुदा बेटी को पारिवारिक पेंशन में हिस्सा दिया जायेगा। अभी तक पेंशन में सिर्फ बेटों को हिस्सा दिया जा रहा है। लेकिन अब बेटी को भी हिस्सा दिया जायेगा। दरअसल, 10 फरवरी को मोहन कैबिनेट की बैठक हुई थी। जहां तलाकशुदा बेटियों को पेंशन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। 

आठवीं तक के छात्रों को मिलेगा टेट्रा पैक दूध

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में आठवीं तक के छात्रों को टेट्रा पैक दूध दिया जाएगा। इसेक साथ ही मध्य प्रदेश तीर्थ योजना के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। तो वही वन एवं पर्यावरण क्षेत्र के लिए 6 हजार 151 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसके साथ ही सिंहस्थ 2028 के लिए 3600 करोड़ का विशेष प्रावधान किया गया है। तो वही लाड़ली बहनों के लिए 23,882 करोड़ के प्रावधान का ऐलान किया गया है। 
 


 


संबंधित समाचार