होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : बड़ी खबर ! अनूपपुर में चार मंजिला इमारत भर-भराकर गिरी, 1 की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी

BREAKING NEWS : बड़ी खबर ! अनूपपुर में चार मंजिला इमारत भर-भराकर गिरी, 1 की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कोतमा थाना अंतर्गत कोतमा बस स्टैंड के पास अग्रवाल लाज की चार मंजिला इमारत भर-भराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं मौके पर 8 से 10 लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। 

शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे हुआ हादसा

हादसा शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अग्रवाल लॉज के ठीक बगल में अंडरग्राउंड (बेसमेंट) निर्माण का कार्य चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी गहरी खुदाई के कारण लॉज की नींव कमजोर हो गई और पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई. बिल्डिंग के गिरने से आसपास की कई छोटी दुकानें भी मलबे की चपेट में आ गए। 

बचाव कार्य जारी

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है. स्थानीय लोगों, पुलिस और रेस्क्यू टीमों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य (Rescue Operation) जारी है। 
 

 

 


संबंधित समाचार