होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : आसमान से गिरी मौत की बिजली, शहडोल में बुआ-भतीजी की मौत, राजगढ़ में चाचा-भतीजे की गई जान

MP NEWS : आसमान से गिरी मौत की बिजली, शहडोल में बुआ-भतीजी की मौत, राजगढ़ में चाचा-भतीजे की गई जान

राजगढ़ : मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधिया तेज होने के चलते प्रदेश में जहां आंधी बारिश का दौर जारी है। तो वही दूसरी तरफ मौसम खराब होने के चलते राजगढ़ और शहडोल में मौत की बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने की वजह से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

घटना राजगढ़ के पचोर थाना क्षेत्र की 

पहली घटना राजगढ़ के पचोर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलखेड़ी की है। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने की वजह से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और दोनों के उपर बिजली गिर गई और मौके पर मौत हो गई। 

एक ही परिवार के दो लोगों की गई जान

हालांकि आस पास मौजूद लोग  दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो लोगों की जान जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने मृतकों की पहचान 45 वर्षीय विष्णु प्रसाद भिलाला और उनके 25 वर्षीय भतीजे रामदयाल भिलाला के रूप में की है। 

शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र के ओदारी गांव की घटना

दूसरी घटना शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र के ओदारी गांव की है। जहां महुआ की डोरी बीनने गई बुआ-भतीजी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार जारी है। वही घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

गांव में शोक का माहौल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओदारी निवासी इत्तोबाई पति धरमदास सिंह गोंड (50 वर्ष) अपनी भतीजी सफीना सिंह पिता सुखसेन सिंह गोंड (8 वर्ष) के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर महुआ के पेड़ के नीचे महुआ की डोरी बीन रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने की वजह से दोनों की  मौत हो गई। 

परिवार में पसरा मातम

फ़िलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही एक ही परिवार के दो लोगों की जान जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।


संबंधित समाचार