Rupinder Singh Suri Passed Away: सीनियर एडवोकेट, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (Additional Solicitor General) और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रूपिंदर सिंह सूरी (Rupinder Singh Suri) का निधन हो गया है। 1976 में दिल्ली (Delhi) में दाखिला लेने के बाद सूरी 4 दशकों से अधिक समय से इस पेशे में थे। वर्ष 1984 में उन्होंने लॉ फर्म सूरी एंड कंपनी (Law Firm Suri & Company) की स्थापना की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (Supreme Court Advocates-on-Record Association) के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। रूपिंदर सिंह सूरी ने पंजाब के लिए सुप्रीम कोर्ट में दो अवधियों में लगभग 15 वर्षों तक स्थायी वकील के रूप में कार्य किया। उन्हें साल 2009 में वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था और जून 2020 में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था।