होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 16 सितंबर को ग्वालियर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री तोमर प्रात: 9.30 बजे सड़क डाम्बरीकरण के भूमिपूजन समारोह में हजीरा चौराहे पर शामिल होंगे। जिसके बाद मंत्री 11.30 बजे बाल भवन में आयोजित खाद्यान्न पर्ची वितरण समारोह में शामिल भी होंगे।

आपको बता दें की दोपहर 1 बजे वार्ड-2 सत्यनारायण टेकरी विनय नगर में विद्युतीकरण कार्य के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे इंटक मैदान पर खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिसके बाद शाम 6 बजे वार्ड-7 में सीसी रोड़ निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


संबंधित समाचार