होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Parliamen Budget Session 2026: लोकसभा में कफ सिरप से मौतों पर हंगामा, संसद का पहला चरण 9 मार्च तक स्थगित...

Parliamen Budget Session 2026: लोकसभा में कफ सिरप से मौतों पर हंगामा, संसद का पहला चरण 9 मार्च तक स्थगित...

Parliament Budget Session 2026: संसद के चालू बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम दिन भारी हंगामे के बीच समाप्त हुआ। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कथित जहरीले कफ सिरप से हुई मौतों का मुद्दा उठाया, जिससे प्रश्नकाल नहीं चल सका। वहीं राज्यसभा में कार्यवाही अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रही और सदस्य सभापति की अनुमति से विभिन्न मुद्दे उठाते रहे।

कफ सिरप से मौतों पर सरकार का जवाब:

कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कोडीन युक्त कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठाते हुए सीबीआई जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार की ओर से जवाब दिया। जवाब के बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

9 मार्च तक स्थगित हुई संसद की कार्यवाही:

दोपहर 12 बजे पुनः बैठक शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने सूचीबद्ध कार्यवाही पूरी कराई और सदन को 9 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उधर राज्यसभा में प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी सदन की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित करने की घोषणा की। इसके साथ ही बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हो गया।  जानकारी के मुताबिक संसद बजट सत्र के अंतिम दिन लोकसभा में कफ सिरप से मौतों का मुद्दा उठा। हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित रहा और संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

पूर्व सांसद भगवान दास राठौर को श्रद्धांजलि:

कार्यवाही की शुरुआत में लोकसभा में पूर्व सदस्य डॉ. भगवान दास राठौर के निधन की सूचना दी गई। सदन ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और कुछ समय का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। कफ सिरप से मौतों के मुद्दे ने संसद के बजट सत्र के पहले चरण के अंतिम दिन राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। अब सभी की नजरें 9 मार्च से शुरू होने वाले दूसरे चरण पर टिकी हैं, जहां इस मुद्दे पर आगे भी तीखी बहस होने की संभावना है।


संबंधित समाचार