Bihar News: बिहार की राजनीति में 14 अप्रैल 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इसके साथ ही करीब दो दशकों से जारी उनका शासन समाप्त हो जाएगा।
क्या है आज का पूरा शेड्यूल?
आज का दिन राजनीतिक रूप से बेहद अहम रहने वाला है। सुबह B. R. Ambedkar की प्रतिमा पर माल्यार्पण दोपहर 2:00 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक है, और दोपहर 3:15 बजे राज्यपाल से मुलाकात और इस्तीफा सौंपना बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक के बाद औपचारिक रूप से इस्तीफा दिया जाएगा।
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा सदस्य बने हैं। उन्होंने पहले ही विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी थी। अब उनका यह कदम संकेत देता है कि वह सक्रिय राज्य राजनीति से दूरी बना सकते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर नई भूमिका निभा सकते हैं।
NDA और BJP की रणनीति क्या है?
आज दोपहर भाजपा विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहेंगे। शाम को NDA विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन किया जाएगा, जो अगला मुख्यमंत्री होगा।
कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?
बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। रेस में Samrat Choudhary AUR Shreyasi Singh सहित कई नाम चर्चा में हैं, हालांकि यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा और जदयू सहयोगी की भूमिका में रहेगी।
जदयू और NDA की अलग-अलग बैठकें
जदयू विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर होगी, शाम में NDA की संयुक्त बैठक होगी, इन बैठकों में आगे की रणनीति और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया तय की जाएगी।
क्या बदलने वाला है बिहार में?
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नेतृत्व भाजपा के हाथ में जाएगा, जदयू की भूमिका बदलेगी, और नई सरकार की प्राथमिकताएं भी अलग हो सकती हैं। बिहार में आज का दिन सत्ता परिवर्तन का दिन है। Nitish Kumar के इस्तीफे के साथ एक लंबे राजनीतिक युग का अंत होगा और नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत होगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि भाजपा किसे नया मुख्यमंत्री घोषित करती है।