होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भरता में सूतक रहेगा मान्य, जानें संपूर्ण जानकारी

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भरता में सूतक रहेगा मान्य, जानें संपूर्ण जानकारी

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण इस बार 3 मार्च को लगने जा रहा है। जिसका सूतक भरता में मान्य रहेगा। इस बार का ग्रहण होली के एक दिन पहले लगने जा रहा है। जो की बेहद खास है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 03:20 बजे होगी और शाम 6:48 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण इस बार भारत के साथ साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में दिखाई देगा। 

यहां देखें सूतक और ग्रहण का समय 

पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही लग जाता है। ऐसे में 3 मार्च की सुबह 06:26 बजे से 06:46 मिनट तक सूतक काल प्रभावी हो जाएगा। मात्र 20 मिनट के लिए सूतक काल लगेगा। बता दें कि 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जो की बेहद खास है। 

चंद्र ग्रहण एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया

बता दें कि चंद्र ग्रहण एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया मानी जाती है. चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में होते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ रही होती है. वैज्ञानिक दृष्टि से ये एक पूरी तरह से सुरक्षित सामान्य घटना होती है। 

सूतक काल में ना करें यह चीजें 

सूतक काल में कुछ कार्य करने की मनाही होती है. माना जाता है कि इस समय भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए, नया काम नहीं शुरू करना चाहिए, मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए, खाना न बनाना और न खाना चाहिए. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। 


संबंधित समाचार