होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

FIR on Arun Yadav : अरुण यादव और नरेंद्र पटेल पर एफआईआर, मंदिर में कर रहे थे प्रचार

FIR on Arun Yadav : अरुण यादव और नरेंद्र पटेल पर एफआईआर, मंदिर में कर रहे थे प्रचार

खंडवा। जिले से खबरक सामने आ रही है कि पूर्व मंत्री अरुण यादव पर एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही यहां से प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। इनपर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। दोनों पर आरोप लगाया गया है कि ये मंदिर प्रांगण में प्रचार कर रहे थे। इस कारण पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन की धाराओं में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला नावरा पुलिस चौकी में दर्ज कराया गया है।

क्या है मामला 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और खंडवा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल के खिलाफ नावरा पुलिस चौकी नेपानगर थाना पुलिस ने एफएसटी टीम की शिकायत के बाद आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। इनपर आरोप ये है कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र पटेल और पूर्व सांसद अरूण यादव सहित अन्य द्वारा कांग्रेस पार्टी का प्रचार धार्मिक स्थान माता मंदिर परिसर नावरा में किया गया। दोनों के खिलाफ धारा 188 व धार्मिक संस्था दुरूपयोग का निवारण अधिनियम 1988 की धारा क 6, 7 तहत दंडनीय होना पाया जाने से विवेचना में लिया गया है। शिकायत नावरा चौकी पुलिस को एफएसटी क्रमांक एक के कार्यपालिक दंडाधिकारी मिलिन्द घरड ने की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।


संबंधित समाचार