उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आज फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हाल से बाबा के दर्शन किये और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। अभिनेता बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उज्जैन पहुंचे और अपने पुत्र आहान शेट्टी और परिवार के लिए प्रार्थना की। इधर, अभिनेता के आगमन पर मंदिर समिति ने सुनील शेट्टी का स्वागत और सत्कार किया।
महाकाल को जल अर्पित कर की विशेष पूजा
परिवार के सदस्यों के साथ महाकाल मंदिर पहुंच सुनील शेट्टी ने सबसे पहले नंदी महाराज को जल अर्पित किया। इसके बाद महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने सुनील शेट्टी द्वारा बाबा महाकाल का विधिवत पूजन-अभिषेक कराया गया। इस दौरान सुनील शेट्टी ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल को जल अर्पित कर विशेष पूजा की। तो वही दर्शन के उपरांत महाकाल मंदिर समिति की ओर से अभिनेता सुनील शेट्टी का दुपट्टा उड़ाकर और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया।
अपने पुत्र आहान शेट्टी सहित परिवार के लिए की प्रार्थना
इधर, मीडिया से चर्चा में सुनील शेट्टी ने कहा कि मैंने भगवान के दर्शन कर अपने पुत्र आहान शेट्टी और परिवार के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि हालही में रीलिज बार्डर 2 में मेरे बेटे आहान शेट्टी ने अहम किरदार निभाया है। जिस तरह से जनता ने सालों पहले बार्डर फिल्म और हमें प्यार दिया था, उसी तरह से मेरे पुत्र और नई कास्ट को भी प्यार दे।