होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, वजह अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

INDORE NEWS : इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, वजह अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के निजी कॉलेज में पढ़ाने वाली एक महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया फ़िलहाल इसकी वजह अज्ञात है। तो वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। घटना इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र की है। 

रूपांकन अपार्टमेंट में रहती थी युवती 

बताया जा रहा है कि छतरपुर की रहने वाली दिव्या सोनी पढ़ाई पूरी होने के बाद इंदौर आई थी और पिछले दो साल से तुकोगंज स्थित 'रूपांकन अपार्टमेंट' में फ्लैट किराए पर रह रही थी। जहां उसने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। 

रूममेट को शव फंदे पर लटका हुआ मिला 

मृतक महिला की रूममेट जब मंगलवार शाम फ्लैट आई तब जाकर उसे घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने फ़िलहाल केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस 

दिव्या के साथ रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से उदास रहती थी, लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है दिव्या 'विक्रम कॉलेज' में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं।
 


संबंधित समाचार