होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Brown Sugar Case: आबकारी टीम ने कुख्यात महिला तस्कर को दबोचा, 28 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

Brown Sugar Case: आबकारी टीम ने कुख्यात महिला तस्कर को दबोचा, 28 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने शहर की एक कुख्यात महिला आरोपी के घर पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 28 नशीले इंजेक्शन बरामद किए, जिसके बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

टीम को देखते ही इंजेक्शन छिपाने लगी आरोपी

आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में पहले से चर्चित महिला आशा पांडेय अपने घर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ रखे हुए है। सूचना के आधार पर उड़नदस्ता टीम ने उसके घर पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी ने इंजेक्शन छिपाने की कोशिश की, लेकिन महिला जवान की सतर्कता से उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

28 नशीले इंजेक्शन बरामद

तलाशी में कुल 28 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें 19 REXOGESIC और 9 AVIL इंजेक्शन शामिल हैं। बरामद दवाओं के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद आबकारी विभाग ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी जा चुकी है जेल

आबकारी विभाग के अनुसार, आशा पांडेय पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। वह लंबे समय से विभाग की निगरानी में थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई इस कार्रवाई को विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।


संबंधित समाचार