होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित: शिवराज सिंह चौहान

किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित: शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में भारत और अमेरिका के बीच हुए नए ट्रेड समझौते को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता केवल व्यापारिक करार नहीं है, बल्कि दुनिया को भारत की नीतिगत प्रतिबद्धता और संतुलित रणनीति का स्पष्ट संदेश देता है।

भारत नहीं करता सौदेबाजी

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत की नीति समझौते में समझौता नहीं, बल्कि कमिटमेंट की है। भारत सौदेबाजी नहीं करता, बल्कि सकारात्मक और संतुलित फैसलों के जरिए राष्ट्रहित को प्राथमिकता देता है। यह डील डिप्लोमेसी, डेवलपमेंट और डिग्निटी का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के नाते उन्हें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि इस ट्रेड डील में भारतीय कृषि को लेकर जितनी भी चिंताएं थीं, उनका समाधान किया गया है। यह समझौता न केवल किसानों को सुरक्षित रखता है, बल्कि भारतीय कृषि उत्पादों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय अवसर भी खोलता है।

विपक्ष के आरोपों को किया खारिज

शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कहना कि इस समझौते से खेती बर्बाद हो जाएगी, पूरी तरह गलत है। भारतीय किसान और उनके उत्पाद देश की मूल ताकत हैं। राष्ट्रहित और किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसानों के हितों पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी।

नही लगेगा टैरिफ

उन्होंने बताया कि सोयाबीन, मक्का, गेहूं, चावल, चीनी, मोटे अनाज, डेयरी, मूंग, तिलहन जैसे प्रमुख कृषि उत्पादों पर किसी तरह का टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। साथ ही गेहूं, मक्का, दलहन, अंगूर, नींबू जैसे अमेरिकी कृषि उत्पाद भारत में नहीं आएंगे। डिब्बाबंद सब्जियां, डेयरी उत्पाद और कई कृषि वस्तुएं भी इस सूची में शामिल हैं। कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि धनिया, मेथी सहित सभी भारतीय मसाले पूरी तरह सुरक्षित हैं। अमेरिकी किसानों को भारत में किसी प्रकार की अतिरिक्त छूट नहीं दी गई है। वहीं, अमेरिका ने भारत के कई उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है।

MSME सेक्टर को मिलेगा लाभ 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024–25 में भारत 4.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कृषि निर्यात के साथ मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था और अब इस समझौते से भारतीय मसालों को नया वैश्विक बाजार मिलेगा। विशेष रूप से मसाला उत्पादन से जुड़े किसानों, महिलाओं और युवाओं को इससे नए अवसर मिलेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत के प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में अब हमारा टैरिफ काफी कम है। टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट सहित कई सेक्टरों में टैरिफ घटे हैं, जिससे MSME सेक्टर को भी बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प है, यह ट्रेड डील उसे साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।


संबंधित समाचार