EXIT POLL 2023 : अबतक कितने गलत, कितने सही साबित हुए एग्जिट पोल, जानिए

EXIT POLL 2023 : अबतक कितने गलत, कितने सही साबित हुए एग्जिट पोल, जानिए

EXIT POLL 2023 : देश के पांच राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों का मतदान हो चुका है। मतदान के बाद अब चुनाव के परिणामों का बेसब्री से इंतजार है। 3 दिसंबर को होने वाली काउंटिंग से पहले बीते गुरुवार को तमाम एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं। जारी पोल्स में कहीं भाजपा की तो कही कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। 

किसी भी चुनावों से पहले एग्जिट पोल पर लोगों का ध्यान केंन्द्रीत जरूर होता है, लेकिन एग्जिट पोल के सही होने की कोई गारंटी नहीं होती है। ये एग्जिट पोल कितने सही, कितने गलत साबित होते है। यह जानने की कोशिश करते है। हालांकि एग्जिट पोल एक अनुमान ही होता है। आइए जानते है 2018 में एग्जिट पोल कितने सही और कितने गलत साबित हुए थे।

साल 2018 के एग्जिट पोलों पर नजर

2018 के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल की बात करें तो मध्यप्रदेश और राजस्थान के परिणाम आसपास थे, लेकिन तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में यह गलत साबित हुए थे। एग्जिट पोलों ने राजस्थान में बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया था। यानि 200 सीटों में से 100 सीटें कांग्रेस को मिलने की बात कही थी। वही न्यूज नेशन ने 100 सीटें, रिपब्लिक-सीवोटर और इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने की बात कहीं थी। 

उसी तरह सात एग्जिट पोलों में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की मामूली जीत की बात कही गई थी। दोनों दलों को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया था। एबीपी न्यूज का सीवोटर केवल ऐसा था जिसने कांग्रेस को बहुमत दिया था। वही अन्य एग्जिट पोलों ने भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी।, लेकिन परिणामों में कांग्रेस को 114 सीटें मिली थी। जबकि बीजेपी को 109 सीटें मिली थी। एग्जिट पोलों में एबीपी-सीएसडीएस ने बीजेपी को 94 सीटें, कांग्रेस को 126 सीटें, अन्य को 10 सीटें दी थी, टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने बीजेपी को 126 सीटें, कांग्रेस को 89 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। न्यूज 24-पेस मीडिया ने बीजेपी को 103 सीटें, कांग्रेस को 115 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था। 


तीन राज्यों में गलत साबित हुए एग्जिट पोल

साल 2018 के पांच एग्जिट पालों में तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति को बहुमत मिलने का अनुमान जताया था, लेकिन पांचों एग्जिट पोल गलत साबित हुए। एग्ज़िट पोल में बीआरएस को 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया था, लेकिन बीआरएस ने कुल 119 सीटों में से 88 सीटें जीती थी। जबकि कांग्रेस को 39 सीटें जीतने की बात कही थी, लेकिन असल में कांग्रेस को 19 सीटों पर ही जीत मिली थी। 

वही सात एग्जिट पोलों में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस को 42-42 सीटें मिलने का अनुमान जताया था, लेकिन कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकर बनाई थी। कांग्रेस को कुल 90 सीटों में से 68 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी। रिपबिल्क-सीवोटर एक इकलौता ऐसा था जिसने कांग्रेस को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी। जबकि अन्य पोलों ने बीजेपी को बहुमत मिलने की बात कही थी। 

ऐसे ही तीन एग्जिट पोल में मिजोरम में कांग्रेस, मिजो नेशनल फ्रंट को पूर्ण बहुमत नहीं दिया था। जबकि रिपब्लिक-सीवोटर और इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एमएनएफ के बहुमत का अनुमान लगाया था। दोनों की भविष्यवाणी सही साबित हुई, 40 सदस्यीय विधानसभा में एमएनएफ ने 26 सीटों पर दर्ज की। कांग्रेस चार पर सिमट गई थी। 

2023 चुनावों के एग्जिट पोल

जन की बात 
BJP - 100-123
COG - 102-125    
OTH - 5

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया
BJP - 140-162    
COG - 68-90
OTH - 0-3

Republic- Matrize
BJP - 118-130    
COG - 97-107    
OTH - 00-02

ABP- सी वोटर    
BJP - 88-112
COG - 113-137
OTH - 2-8

TV9-Polstrat
BJP - 106-116    
COG - 111-121
OTH - 00-06

News 24-टुडेज़ चाणक्या
BJP - 151
COG - 74    
OTH - 5

Times Now-ETG
BJP - 105-117    
COG - 109-125
OTH - 1-5

2018 मध्यप्रदेश एग्जिट पोल 

एबीपी-सीएसडीएस 
भाजपा 94 सीटें 
कांग्रेस 126 सीटें
अन्य 10 सीटें

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 
भाजपा 126 सीटें 
कांग्रेस 89 सीटें 
अन्य 15 सीटें
 
न्यूज नेशन 
भाजपा 108-112 सीटें, 
कांग्रेस 105-109 सीटें 
अन्य 11-15 सीटें 

न्यूज 24-पेस मीडिया 
भाजपा 103 सीटें
कांग्रेस 115 सीटें
अन्य को 10 सीटें 

2018 राजस्थान एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स 
भाजपा 85 सीटें
कांग्रेस 105 सीटें
अन्य 09 सीटें

आज तक-एक्सिस माय इंडिया   
भाजपा 63 सीटें
कांग्रेस 130 सीटें
अन्य 06 सीटें 

रिपब्लिक-जन की बात 
भाजपा 93 सीटें
कांग्रेस 91 सीटें
अन्य 15 सीटें

रिपब्लिक-सी वोटर  
भाजपा 60 सीटें
कांग्रेस 137 सीटें
अन्य 02 सीटें

2018 छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स 
भाजपा 46 सीटें
कांग्रेस  35 सीटें
बसपा  7 सीटें 
अन्य  2 सीटें 

न्यूज 24- पेस मीडिया
भाजपा  38 सीटें 
कांग्रेस 48 सीटें 
बसपा और जनता कांग्रेस 4सीटें
अन्य  2 सीेटें

एबीपी- सीएसडीएस  
भाजपा 39 सीटें
कांग्रेस 46 सीटें
अन्य 5 सीटें

आजतक- एक्सिस माय इंडिया 
कांग्रेस 55-65 सीटें
भाजपा 21-31 सीटें
अन्य 4-8 सीटें

जन की बात 
भाजपा 44 सीटें
कांग्रेस 40 सीटें
अन्य 6 सीटें

न्यूज नेशन  
भाजपा 38-42 सीटें
कांग्रेस 40-44 सीटें
जेसीसी 04-8 सीटें
अन्य 0-4 सीटें


संबंधित समाचार