होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News: अब टिकट चेकिंग में नहीं चलेगी मनमानी? TTE की वर्दी पर लगेंगे कैमरे, रिकॉर्ड होगी हर गतिविधि

Bhopal News: अब टिकट चेकिंग में नहीं चलेगी मनमानी? TTE की वर्दी पर लगेंगे कैमरे, रिकॉर्ड होगी हर गतिविधि

भोपाल। भोपाल रेल मंडल में टिकट चेकिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे नई पहल शुरू करने जा रहा है। जिसक तहत अब ट्रेन में टिकट जांच करने वाले टिकट परीक्षक (TTE) अपनी वर्दी पर बॉडी वॉर्न कैमरे लगाएंगे। जिसको लेकर पश्चिम मध्य रेलवे ने 56 कैमरों का ऑर्डर भी दे दिया है।

कैमरों में नाइट विजन सुविधा भी होगी

इन कैमरों को TTE कंधे या छाती पर पहन सकेंगे। ताकि टिकट जांच के दौरान यात्रियों और टीटीई के बीच होने वाली बहस या विवाद की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। कैमरों में नाइट विजन सुविधा भी होगी, जिससे रात के समय कोच में टिकट चेकिंग की गतिविधियां रिकॉर्ड करना संभव होगा।

शिकायतों की जांच होगी आसान

अक्सर देखा गया है कि टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों और टीटीई के बीच अवैध वसूली, दुर्व्यवहार या अन्य बातों को लेकर विवाद और झूठी शिकायतें सामने आती हैं। इन कैमरों के लग जाने से किसी भी शिकायत की जांच के दौरान घटनाक्रम की वास्तविकता और दोनों पक्षों की बात की पुष्टि करना बेहद आसान हो जाएगा। इससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों, दोनों के हितों की सुरक्षा में मदद मिलने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार