होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Singrauli news: सिंगरौली में जल संसाधन विभाग का ‘बड़ा बाबू’ रिश्वत लेते गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे पैसे

Singrauli news: सिंगरौली में जल संसाधन विभाग का ‘बड़ा बाबू’ रिश्वत लेते गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे पैसे

सिंगरौली : मध्य प्रदेश में रिश्तखोरी के खिलाफ लोकायुक्त की जहां धरपकड़ कार्रवाई जारी है। तो वही दूसरी तरफ रिश्वतखोरी का ताजा मामला सिंगरौली से सामने आया है। जहां लोकयुक्त की टीम ने आज जल संसाधन विभाग के बड़ा बाबू’ को 04 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरयादी की शिकायत पर लोकायुक्त ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

बिमा के पैसे निकालने के लिए मांगे थे पैसे 

दरसअल, फरयादी रंजन साकेत ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। जिसमे उसने बताया कि बिमा के पैसे निकालने के लिए बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने उनसे पैसों की मांग की थी। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई तो लोकायुक्त ने कार्रवाई को अंजाम दिया। 

डेढ़ साल से कार्यालय के काट रहे थे चक्कर 

जानकारी के अनुसार, रंजन साकेत के पिता  जल संसाधन विभाग में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ थे, जिनका निधन हो चुका है। पिता की मौत के बाद उनके बीमा की राशि और अन्य फंड का पैसा निकालने के लिए रंजन साकेत पिछले डेढ़ साल से कार्यालय के चक्कर काट रहा था। तो वही काम को करवाने के लिए बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। 

लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार 

इस दौरान जब फरयादी बुधवार को बैढन स्थित शारदा लॉज के सामने पैसे लेकर जैसे ही बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव के पास पहुंचे तो लोकायुक्त की टीम ने उन्हें दबोच लिया। 


संबंधित समाचार