होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : राजधानी में कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW का छापा, 35 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

BHOPAL NEWS : राजधानी में कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW का छापा, 35 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधनी भोपाल में आज आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए। यह कार्रवाई एमपी नगर स्थित उनके ऑफिस और चूना भट्टी क्षेत्र में स्थित आवास पर की गई। जहां जांच में अधिकारियों को दोनों ठिकानो से 5 राउंड कारतूस और 22 से ज्यादा चेकबुक मिले। 

10 रुपए के शेयर को 12 हजार में बेचा

दरअसल, करोबी दिलीप गुप्ता पर 35.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। दिलीप गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के 10 रुपए के शेयर को 12 हजार 972 रुपए में बेचकर निवेशकों को भारी चूना लगाया। जिसकी शिकायत भोपाल निवासी विनीत जैन और उनकी मां लता जैन ने EOW में की।

35.37 करोड़ रुपए फर्जी तरीके से हड़पे 

बता दें कि आरोपी कारोबारी ने निवेशकों को ऊंचा रिटर्न देने का लालच देकर फर्जी तरीके से 35.37 करोड़ रुपए जमा करवाए और बाद में पैसा लौटाया और न ही कोई रिटर्न दिया। इस मामले की ईओडब्ल्यू के अलावा प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रही है. ईडी इस मामले में मनी लाॅन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है. आशंका है कि कारोबारी द्वारा काले धन को सफेद करने का भी काम किया जा रहा था। 
 


संबंधित समाचार