होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

employee strike : रायपुर AIIMS के कर्मचारियों के किया धरना प्रदर्शन, 800 कर्मचारियों ने बंद किया कामकाज

employee strike : रायपुर AIIMS के कर्मचारियों के किया धरना प्रदर्शन, 800 कर्मचारियों ने बंद किया कामकाज

employee strike :  रायपुर AIIMS अस्पताल के 800 कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह कामकाज छोड़कर धरने पर है। राजधानी रायपुर के बड़े अस्पताल एम्स में हड़ताल हो गई है। करीब 800 कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया।

READ MORE : शहनाज़ गिल मना रही आज अपना 29 वां जन्मदिन, पंजाब की कैटरीना के नाम से भी जानी जाती है शहनाज़

शुक्रवार की सुबह ये सभी सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। यह सभी हाउसकीपिंग और सफाई कर्मचारी हैं । अस्पताल के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले इन कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज काफी प्रभावित भी हो रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। दरअसल एमजे नाम की एक कंपनी रायपुर के एम्स में हाउसकीपिंग संबंधित कामों को देखती है । इसमें लगभग 800 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग वर्गों में काम करते हैं । इनमें सफाई, इलेक्ट्रिशियन, गार्डनिंग और दूसरे कर्मचारी शामिल हैं।

READ MORE  : बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा
 

अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद कर सड़क पर उतर कर नारेबाजी कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि अपसेंट लगाकर, कर्मचारियों को कम वेतन देने, काम के दौरान अलग-अलग तरह से परेशान किया जाता है। सभी कर्मचारियों ने ये आरोप कंपनी के मैनेजर पर लगाए हैं। महिलाओं ने भी तंग करने का आरोप लगाया है। डे, नाइट और जनरल शिफ्ट के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मांगे नहीं मानी गई तो शनिवार को भी ये हड़ताल जारी रह सकती है। कर्मचारी यूनियन इस पर जल्द फैसला करेगा।

Latest News Videos देखें: 

  


संबंधित समाचार