होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

elections in urban bodies : मध्यप्रदेश में नगरीय चुनाव के लिए आज शुरू हुआ वोटिंग, 5 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

elections in urban bodies : मध्यप्रदेश में नगरीय चुनाव के लिए आज शुरू हुआ वोटिंग, 5 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

elections in urban bodies : मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चूका है। 5 जिलों में हो रहे 19 नगरीय निकाय चुनाव के लिए 5 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

READ MORE :  इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाडियों का छत्तीसगढ़िया गमछा पहनाकर किया स्वागत

5 जिलों के इन 19 नगरीय निकाय चुनाव में 6 नगरपालिका और 13 नगर परिषद शामिल है। 343 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए 5 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग के लिए कुल 720 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। इन नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए 30 दिसंबर से नामांकन दाखिल कराए गए थे।

READ MORE :  दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ नशे में चूर कार ड्राईवर ने की जबरदस्ती करने की कोशिश, विरोध करने पर घसीटा सड़क पर

6 जनवरी तक नामांकन जमा हुए। 9 जनवरी तक नाम वापसी हुई। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम संख्या सामने आई। 20 जनवरी यानी शुक्रवार को मतदान के बाद 23 जनवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को सभी निकायों में मतदान दलों को रवाना किया गया। शासन ने वोटिंग के लिए इन सभी जगह सामान्य अवकाश घोषित किए हैं। इस मर्तबा भाजपा व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा पार्टी से रुठे हुए नेता निर्दलीय के रुप में मैदान में है।   

  latest news video यहाँ देखें: 

  

 


संबंधित समाचार