होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mandala news : हैवानियत ! मंडला में बड़े भाई ने छोटी भाई की हत्या, वारदात छिपाने शव के किये टुकड़े, इलाके में फैली सनसनी

Mandala news : हैवानियत ! मंडला में बड़े भाई ने छोटी भाई की हत्या, वारदात छिपाने शव के किये टुकड़े, इलाके में फैली सनसनी

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां कारियागांव ग्राम के रहने वाले आरोपी भूरा साहू ने अपने छोटी भाई की बेरहमी से हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने घटना को छुपाने के लिए शव के टुकड़े कर उसे टैंक में छिपा दिए। इधर,  घटना की जानकारी सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। 

 घटना अंजनिया चौकी क्षेत्र के कारियागांव ग्राम की

घटना मंडला के अंजनिया चौकी क्षेत्र की है। बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या क्यों की। फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। 

हत्या का कारण अभी साफ नही 

साथ ही मृतक आशीष साहू के शव के अवशेषो को बरामद कर पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। जिसे आरोपी ने छुपाने के लिए बोरे में भरकर फेंके दिए थे। हत्या 6 दिन पहले की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार