होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : भोपाल की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय

BHOPAL NEWS : भोपाल की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय

भोपाल : मध्य प्रदेश को प्रदुषण मुक्त बनाने की दिशा में मोहन सरकार ने प्रदेशभर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला लिया है। जिसका संचालन राजधानी भोपाल में 27 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। बसों के संचालन के लिए रूटों को तय कर दिया गया। तो वही यात्रियों के लिए प्रति किमी 7 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। 

पहले फेज में चलेंगी 10 बसें

बता दें कि पहले चरण में 10 ई-बसें सड़कों पर उतरेंगी, जिनका चार दिन तक ड्राई रन पूरा होने के बाद यात्रियों के साथ नियमित ट्रायल किया जाएगा। भोपाल में अब तक 21 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। जबकि शहर में 41 बसों का संचालन होगा। 

नर्मदापुरम रोड से एयरपोर्ट तक होगा संचालन

इन बसों का संचालन नर्मदापुरम रोड से एयरपोर्ट तक किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) को इस रूट पर सबसे अधिक यात्रियों की उम्मीद है। ई-बसें रत्नागिरी, भदभदा, कोलार, एमपी नगर और न्यू मार्केट जैसे प्रमुख मार्गों से भी गुजरेंगी।

भविष्य में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी

फिलहाल शहर में 40 सीएनजी लो-फ्लोर बसें भी पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। सरकार ने नए ई-बस रूट को मंजूरी दे दी है और भविष्य में 100 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की योजना बनाई है। 

सीसीटीवी, पैनिक बटन बसों में लगाए गए 

इस आधुनिक बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सीसीटीवी, पैनिक बटन, स्टॉप बटन, जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम तथा दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए हाइड्रोलिक रैंप जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. बसें लगभग 30 मिनट में चार्ज होकर करीब 250 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम हैं.

न्यूनतम किराया सात रुपए तक निर्धारित 

प्रारंभिक चरण में इन बसों का किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से 1.50 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि, न्यूनतम किराया सात रुपए तक निर्धारित किया गया है। यानी अगर यात्री 10 किलोमीटर की यात्रा करताहै तो उसे इसके लिए महज 15 रुपए शुल्क चुकाना होगा। ऐसे में ये आरामदायक ई-बसें आम लोगों को कम से कम किराए में सुलभ यात्रा देने का कार्य करेगा। 

शहर में इन रास्तों पर चलेंगी ई-बसें

रूट दूरी-------------(किमी)
-सूखी सेवनिया से भोजपुर---49 कि.मी
-अटल बिहारी यूनिवर्सिटी से आरआरएफ कैंप बगरोदा---50.6 कि.मी
-अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से बीडीए कॉलोनी---32 कि.मी
-अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से बिलकिसगंज---41.8 कि.मी
-परवलिया सड़क से औबेदुल्लागंज---56.8 कि.मी
-सीहोर से रातापानी---68.5 कि.मी
-सीहोर से कटारा बायपास तिराहा---53.7 कि.मी
-कोच फैक्ट्री से औबेदुल्लागंज---41.3 कि.मी
-फंदा से मंडीदीप----65.3 कि.मी
-बिलखिरिया से सीहोर---61.5 कि.मी


संबंधित समाचार