रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हो रहे जनदर्शन में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद्द लिये आवेदन लेकर कलेक्टर के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि, कलेक्टर नम्रता गांधी ने जब उसका आवेदन पढ़ा तो वह भी हैरान हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में यशकुमार पहुंचा था। जनदर्शन में जब उसकी बारी आई तो उसने कलेक्टर के पास अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि महोदया जी, मै एक युवती से प्रेम करता हूं, कुछ हफ़्तों पहले उसके परिवार को पता चल गया है और उसके मोबाइल को परिवार ने बंद कर रख लिया है।
बताया जा रहा है कि, अभी उसका स्वास्थ्य विभाग में चैकीदार की पोस्ट पर नाम आया है। युवक ने कहा कि मैंने दो बाद युवती से मिलने की कोशिश की, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उसे मिलने के लिए नहीं दिया। युवक ने कलेक्टर से मिलने की अनुमति देने का अग्रह किया है।
युवक द्वारा कलेक्टर के नाम लिखा गया आवेदन पत्र...