होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला: फ्यूल टैंक में लगी आग, ईरान पर आरोप, क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला: फ्यूल टैंक में लगी आग, ईरान पर आरोप, क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा...

नई दिल्ली। ईरान इजराइल और अमेरिका- के बीच आज जारी तनाव संघर्ष का 26वां दिन भी है, यहां के हालात अब और गंभीर हो गया हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक Iran ने निशाना बनाते हुए बुधवार को Kuwait International Airport पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में एयरपोर्ट परिसर में मौजूद एक फ्यूल टैंक में आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुवैत के नागरिक उड्डयन विभाग के अनुसार, ड्रोन हमले के कारण सीमित नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू करते हुए दमकल टीमों को मौके पर भेजा, जिससे आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

 पहले भी हो चुके हैं हमले

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी से शुरू हुए क्षेत्रीय संघर्ष के बाद Iran और Israel के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में कुवैत भी हमलों की जद में आ चुका है। 14 मार्च: ड्रोन हमले में एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया, फिर 8 मार्च: फ्यूल टैंकों पर हमला किया पहले यात्री टर्मिनल पर हमले में कुछ लोग घायल इन लगातार हमलों से साफ है कि एयरपोर्ट एक रणनीतिक लक्ष्य बन चुका है।

क्षेत्रीय संघर्ष ने पकड़ा उग्र रूप

United States और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। जवाबी कार्रवाई में ईरान अब खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। वर्तमान संघर्ष का यह 26वां दिन बताया जा रहा है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

कुवैत की जवाबी कार्रवाई

हमले के तुरंत बाद कुवैत की सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया। सेना के अनुसार कई ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया, नेशनल गार्ड ने 5 ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई  है। सेना ने नागरिकों को बताया कि धमाकों की आवाजें उनके डिफेंस सिस्टम की कार्रवाई का परिणाम हैं।

नागरिकों के लिए अलर्ट

कुवैत सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। नागरिकों को सुरक्षा गाइडलाइंस का पालन करने, अनावश्यक बाहर न निकलें और अफवाहों से बचें के निर्देश दिए हैं।

बढ़ती चिंता: पूरे मध्य-पूर्व पर असर

पश्चिम एशिया में जारी यह टकराव अब क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय उड्डयन पर भी पड़ सकता है। कुवैत एयरपोर्ट पर हुआ यह ड्रोन हमला केवल एक घटना नहीं, बल्कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का संकेत है। आने वाले दिनों में हालात और संवेदनशील हो सकते हैं, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हैं।


संबंधित समाचार