होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी न करें इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी जाएगी रूठ, जीवन में टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़

Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी न करें इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी जाएगी रूठ, जीवन में टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़

Dhanteras 2025:  इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदे जाते है। इससे धन में 13 गुना वृद्धि होती है और घर में सुख समृद्धि आती है। लेकिन क्या आप जानते है कि धनतेरस पर कुछ चीजों को बिलकुल नहीं खरीदना चाहिए। इससे जीवन में परेशानी आ सकती है। साथ ही घर में दरिद्रता का कारण भी बन सकता हैं, तो आइए जानते है उनके बारे में... 

बता दें कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन से दीपावली की शुरुआत भी होती है। अगर आप भी इस धनतेरस अपने घर में सुख समृद्धि लाना चाहते है तो धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी बिलकुल न करें। 

धारदार या नुकीली वस्तुएं

धनतेरस पर चाकू, कैंची, पिन या कोई भी धारदार वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है। लोहे से बनी इन नुकीली चीजों को खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और लक्ष्मी माता नाराज हो सकती हैं। अगर आपको लोहे का कोई सामान खरीदना ही है, तो उसे धनतेरस से एक दिन पहले खरीद लें।

चमड़े की वस्तु

इस दिन चमड़े की वस्तुएं न खरीदें। इन्हें अपवित्र माना जाता है। इन्हें खरीदने से घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य आ सकता है।

प्लास्टिक और कांच के सामान

कुछ लोग धनतेरस पर प्लास्टिक के डिब्बे या सजावट का सामान खरीदते हैं। प्लास्टिक को ज्योतिष में स्थायी धन का प्रतीक नहीं माना जाता है, इसलिए इसे धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए। इसी तरह कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है, इसलिए कांच से बनी चीजें खरीदना भी अशुभ फल दे सकती हैं।

काले रंग की वस्तुएं

धनतेरस और दीवाली का त्योहार रोशनी और शुभता का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन काले रंग की कोई भी चीजें विशेषकर कपड़े, वाहन या सजावट का सामान नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है।

अशुद्ध धातु

इस दिन नकली या मिलावटी सोना, पीतल या अन्य धातुएं नहीं खरीदनी चाहिए। अगर आप महंगे धातु नहीं खरीद सकते, तो मिट्टी का दीपक, धनिया या झाड़ू खरीद सकते हैं, जो बेहद शुभ माने जाते हैं।


संबंधित समाचार