23 november rashifal 2026: आज सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। आज कुछ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है, तो कुछ लोगों को करियर और कारोबार में नई संभावनाएं मिलेंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों को अनावश्यक विवाद, बढ़ते खर्च और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
मेष राशि
परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा।
वृष राशि
मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी।
मिथुन राशि
व्यवहारिकता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है।
कर्क राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि
लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कन्या राशि
परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। आय में वृद्धि भी होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
धनु राशि
शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
मकर राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। निराशा के भाव रहेंगे।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। उच्चशिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
मीन राशि
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में शान्ति एवं सद्भाव के लिए प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उपहार में वस्त्र मिल सकते हैं।