होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

डोनाल्ड ट्रंप जल्द आ सकते हैं भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने PaxSilica पहल में भारत को किया आमंत्रित...

डोनाल्ड ट्रंप जल्द आ सकते हैं भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने PaxSilica पहल में भारत को किया आमंत्रित...

नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर ने पदभार संभालते ही भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देने का संकेत दिया है। अपने पहले आधिकारिक संबोधन में उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। राजदूत गोर ने भारत को अमेरिका के नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल ‘पॉक्स सिलिका’ (PaxSilica) में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। यह पहल वैश्विक सप्लाई चेन को सुरक्षित और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

दोस्ती में मतभेद, लेकिन मजबूत रिश्ता:

सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों पर बोलते हुए कहा, “असली दोस्तों के बीच कभी-कभी असहमति होती है, लेकिन वे हमेशा समाधान निकाल लेते हैं।” उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका केवल साझा हितों से नहीं, बल्कि सर्वोच्च स्तर की रणनीतिक साझेदारी से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘खास दोस्त’ बताया है।

 भारत की सराहना, देश भ्रमण की इच्छा:

अमेरिकी राजदूत ने भारतीय समाज की लचीलापन, नवाचार क्षमता और आध्यात्मिक शक्ति की सराहना की। उन्होंने भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने और लोगों से सीधे संवाद की इच्छा भी जताई।

 ट्रेड डील पर बड़ी अपडेट:

भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में चल रही ट्रेड डील को लेकर राजदूत गोर ने बताया कि दोनों देश सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं। कल इस विषय पर अगली अहम कॉल प्रस्तावित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार के साथ-साथ सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग, ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी साझेदारी लगातार मजबूत की जा रही है।

PaxSilica Initiative क्या है और भारत की भूमिका:

पॉक्स सिलिका (PaxSilica) अमेरिका के नेतृत्व वाली एक वैश्विक रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित आपूर्ति, सेमीकंडक्टर और AI टेक्नोलॉजी का विकास, उन्नत मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तैयार करना है। पिछले महीने जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और इज़रायल इस पहल में शामिल हुए थे। अब भारत को अगले महीने पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। राजदूत गोर के अनुसार, “नई तकनीकों के युग में भारत और अमेरिका का मिलकर काम करना अनिवार्य है।”

इस सदी की सबसे प्रभावशाली साझेदारी:

सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को 21वीं सदी की सबसे परिणामी वैश्विक साझेदारी बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों, तकनीकी नवाचार और वैश्विक स्थिरता के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे।


संबंधित समाचार