Ram Navami 2026: रामनवमी का त्योहार हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है। इस साल रामनवमी का पर्व 27 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा और अर्चना करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। लेकिन इस दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। नहीं तो भगवान राम खुश होने जगह रूठ जाएंगे। तो चलिए जानते है कि रामनवमी पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं ...
राम नवमी के दिन क्या करें (What to Do on Ram Navami)
- राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- मंदिर की सफाई करने के बाद चौकी पर राम दरबार की प्रतिमा को विरजामन करें।
- देसी घी का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें।
- मंत्रों का जप और कथा का पाठ करें।
- फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
- अन्न-धन आदि चीजों का दान करें।
- सात्विक भोजन का सेवन करें।
- छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।
- भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें।
राम नवमी के दिन क्या न करें (What Not to Do on Ram Navami)
- राम नवमी के दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- किसी से वाद-विवाद न करें।
- काले रंग के कपड़े धारण न करें।
- किसी को अपशब्द या कड़वे वचन न बोलें।
- इसके अलावा बाल, दाढ़ी और नाखून न काटें।
- बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान न करें।
- अगर अपने व्रत रखा है, तो दिन में न सोएं।