होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

10वीं, ITI, इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, दुर्ग में लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला...

10वीं, ITI, इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, दुर्ग में लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला...

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। जिले में 22 मई 2026, शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग और छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। रोजगार मेला शिवाजी नगर स्थित संस्थान परिसर में आयोजित होगा।

कई सेक्टरों में निकली भर्ती

जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे। यहां अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, स्नातकोत्तर, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, पैरामेडिकल, एमबीबीएस और बीएएमएस योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

अंतिम वर्ष के छात्रों को भी मिलेगा मौका

रोजगार मेले की खास बात यह है कि केवल पास आउट उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल होकर नौकरी के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थियों तक रोजगार मेले की जानकारी पहुंचाने की अपील की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसका लाभ उठा सकें।

ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी पूरी जानकारी

रोजगार मेले से जुड़ी विस्तृत जानकारी ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-रोजगार पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/ युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिले में आयोजित होने वाला यह रोजगार मेला उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है, जो लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी क्षेत्रों के उम्मीदवारों को एक ही मंच पर रोजगार पाने का मौका मिलेगा।


संबंधित समाचार