होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सक्ती में आज सजेगा जिला संवाद का मंच, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर होगी खुली चर्चा

सक्ती में आज सजेगा जिला संवाद का मंच, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर होगी खुली चर्चा

सक्ती। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में एक महत्वपूर्ण 'जिला संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आईएनएच एवं हरिभूमि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 6 अगस्त (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे से राधा कृष्ण मंदिर, सक्ती में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विकास, शासन की योजनाओं की प्रगति तथा स्थानीय समस्याओं पर खुली और सकारात्मक चर्चा करना है। इस संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं संवाद प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे।

कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, संयोगिता सिंह जूदेव, टीकेश्वर गबेल, केशव चंद्रा, डॉ. खिलावन साहू, कृष्णकांत चंद्रा, आयुष शर्मा, दिगंबर प्रसाद चौबे, रश्मि गबेल, श्यामसुंदर अग्रवाल, नोबेल वर्मा, बालेश्वर साहू, रामकुमार यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, सीईओ वाशु जैन समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विकास कार्यों और योजनाओं की होगी समीक्षा

जिला संवाद में जिले के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, अधूरे विकास कार्य, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य स्थानीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों की भी भागीदारी

कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े लोग, प्रबुद्ध नागरिक तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी अपने सुझाव और विचार साझा करेंगे। इससे जिला विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है।

 

 


संबंधित समाचार