होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Tirupati Balaji जाने वालों के लिए खुशखबरी! रक्सौल-तिरुपति डायरेक्ट ट्रेन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल...

Tirupati Balaji जाने वालों के लिए खुशखबरी! रक्सौल-तिरुपति डायरेक्ट ट्रेन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल...

भारतीय रेलवे ने बिहार और मिथिलांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए रक्सौल और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए राहत लेकर आई है जो तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए लंबी यात्रा करते हैं और अब तक उन्हें कई ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 17434/17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 1 जून 2026 से शुरू हो गया है। इस नई सेवा से बिहार के उत्तरी क्षेत्रों के यात्रियों को सीधे तिरुपति पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का रूट

नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया और सिकंदराबाद होते हुए तिरुपति पहुंचेगी। इस रूट से बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन उत्तर और दक्षिण भारत के बीच बेहतर रेल संपर्क स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ट्रेन में कितने कोच होंगे?

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं। इनमें 3 द्वितीय वातानुकूलित (AC-2 Tier) कोच, 5 तृतीय वातानुकूलित (AC-3 Tier) कोच, 10 स्लीपर क्लास कोच, 4 सामान्य श्रेणी के कोच, 2 एसएलआरडी कोच शामिल है,  रेलवे ने स्लीपर श्रेणी के कोचों की संख्या अधिक रखी है ताकि मध्यम वर्गीय यात्रियों को आसानी से आरक्षण मिल सके।

तिरुपति से रक्सौल ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए बुधवार को शाम 5:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 

मुख्य स्टॉपेज और समय:

धनबाद – सुबह 3:45 बजे
झाझा – सुबह 8:00 बजे
किउल – सुबह 8:51 बजे
बरौनी – सुबह 10:40 बजे
समस्तीपुर – दोपहर 12:15 बजे
दरभंगा – दोपहर 1:28 बजे
सीतामढ़ी – दोपहर 2:55 बजे
रक्सौल – शाम 5:00 बजे

रक्सौल से तिरुपति ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को सुबह 3:15 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी और शनिवार को सुबह 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी।

मुख्य स्टॉपेज और समय:

सीतामढ़ी – सुबह 4:42 बजे
दरभंगा – सुबह 7:00 बजे
समस्तीपुर – सुबह 8:13 बजे
बरौनी – सुबह 9:20 बजे
किउल – सुबह 10:38 बजे
झाझा – दोपहर 12:20 बजे
धनबाद – शाम 4:15 बजे

श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगा फायदा

तिरुपति बालाजी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। नई डायरेक्ट ट्रेन सेवा शुरू होने से बिहार और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले सामान्य यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प साबित होगी। रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन से बिहार के यात्रियों को पहली बार तिरुपति के लिए सीधी रेल सेवा मिली है। बेहतर कनेक्टिविटी, पर्याप्त स्लीपर कोच और सुविधाजनक रूट के कारण यह ट्रेन आने वाले समय में यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो सकती है।


संबंधित समाचार