होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : भोपाल-नोएडा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, पहली उड़ान का वाटर कैनन से हुआ स्वागत

MP NEWS : भोपाल-नोएडा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, पहली उड़ान का वाटर कैनन से हुआ स्वागत

भोपाल  : राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश के नोएडा (जेवर) के लिए सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ बुधवार से हो गया। नई उड़ान के शुरू होने के साथ ही भोपाल एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट का पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत किया गया। इस नई सेवा से मध्य प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के बीच हवाई संपर्क पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

पहले दिन नोएडा से 41 यात्री भोपाल पहुंचे

पहले दिन नोएडा से आने वाली उड़ान में 41 यात्री भोपाल पहुंचे, जबकि भोपाल से 12 यात्रियों ने नई फ्लाइट के जरिए अपनी यात्रा शुरू की। निर्धारित समय के अनुसार यह विमान प्रतिदिन शाम 5:20 बजे नोएडा से उड़ान भरकर 6:50 बजे भोपाल पहुंचेगा। वहीं वापसी की फ्लाइट शाम 7:10 बजे भोपाल से रवाना होगी।

एक तरफ का किराया फिलहाल करीब 4,600 रुपए

इस रूट पर 72 सीटों वाले एटीआर विमान का संचालन किया जा रहा है। एयरलाइन ने शुरुआती एकतरफा किराया लगभग 4,600 रुपये तय किया है। नई सेवा से यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स का भी बेहतर विकल्प मिलेगा। एयरलाइन प्रबंधन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ेगी और यह सेवा व्यावसायिक व पर्यटन दोनों दृष्टि से लाभदायक साबित होगी।


संबंधित समाचार