होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: भिंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिग्विजय के करीबी देवाशीष जरारिया ने दिया पार्टी से इस्तीफा

MP POLITICS: भिंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिग्विजय के करीबी देवाशीष जरारिया ने दिया पार्टी से इस्तीफा

भिंड ; मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने में सिर्फ 48 घंटे का समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस जहां चुनाव जितने में एड़ी से चोटी का जोर लगा रही है, तो वही दूसरी तरफ़ पार्टी की मुस्किले खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। हाल ही में कांग्रेस को भिंड से बड़ा झटका लगा है। जहां  दिग्विजय के करीबी देवाशीष जरारिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

देवाशीष ने कांग्रेस पर लगाया आरोप 

दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे देवाशीष जरारिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। देवाशीष को इस बार भी टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने ये कदम उठाया। इसके साथ ही मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए देवाशीष ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा टिकट काटने के साथ ही मुझे अब क्षेत्र से भी काटने का काम किया जा रहा है। राजनीतिक रूप से मेरी हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी उन्हीं लोगों की सुनती है जो कि ताकत दिखाते हैं, पार्टी का नुकसान करते हैं। लेकिन अब और नहीं। मैं, जनता के बीच जाऊंगा। 

बसपा में जानें के अटकलें तेज 
 
उनके इस्तीफे के बाद से अटकले तेज है कि देवाशीष  जल्द ही बसपा में शामिल हो सकते है। हालांकि इस पर देवाशीष की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें, भिंड लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस ने फूलसिंह बरैया को प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद से ही देवाशीष नाराज चल रहे थे। ऐसे में कांग्रेस के युवा दलित नेता के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को झटका जरूर लगा है। 


 


संबंधित समाचार