धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा - पाकिस्तान भारत का बेटा है, सरकार को जल्द ही POK को कब्जे में लेना चाहिए...

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा - पाकिस्तान भारत का बेटा है, सरकार को जल्द ही POK को कब्जे में लेना चाहिए...

जबलपुर : मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। इसी कड़ी में एक बार फिर अपने बयान के जरिए धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तान भरता का बेटा है। इसे भारत सरकार को जल्द से जल्द अपने कब्जे में लेना चाहिए। 

ये नया भारत है, जो घर मे घुस कर मारता है

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नया भारत है, जो दुश्मन के घर मे घुस कर मारता है। हमे भारतीय सेना पर गर्व है। जिन्होंने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिन्दूर से लिया। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ने यह बयान जबलपुर में मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान दिया। 

पीओके वापस लेने का सही समय

इसके साथ ही बीते दिनों पहले हुए सीजफायर उल्लंघन पर बाबा बागेश्वर ने भारत सरकार को सलाह दी थी की, POK को वापस लेने का यह सबसे अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मिसाइल दागने से काम नहीं चलेगा। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाना चाहिए। भारत की सेना और प्रधानमंत्री के पास ये सबसे अच्छा मौका है। 
 


संबंधित समाचार