होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

डिप्टी सीएम शर्मा का : राहुल गांधी पर तंज,कहा - 'गुलाब की पंखुड़ियों से कांग्रेसियों ने गुलकंद बना लिया'

डिप्टी सीएम शर्मा का : राहुल गांधी पर तंज,कहा - 'गुलाब की पंखुड़ियों से कांग्रेसियों ने गुलकंद बना लिया'

रायपुर।Lok Sabha Elections : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का तारीख अब समीप आ रहा हैं. वहीं इस बीच BJP और कांग्रेस पार्टी के बीच इन दिनों लगातार ही कार्टून वार के जरिए वार पलटवार जारी है। ऐसे में इस संदर्भ में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने इस दौरान कहा हैं कि, जनता उनकी बातों पर विश्वास ही नहीं करती है। हालांकि इस फैसला जनता के मतदान के आधार पर ही बात की पुष्टि होगी की इस बार छत्तीसगढ़ में सत्ता किसकी बनेगी। वहीं इस पर डिप्टी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी की मर्जी नहीं, सबका साथ सबका विकास नारा है। मोदी की मर्जी नहीं हैं, सबका साथ सबका विकास नारा है। राहुल गांधी बताएं कि आखिर वह क्या चाहते हैं। राहुल गांधी ऐसा चाहते हैं की समाज में संघर्ष उत्पन्न हो. कांग्रेस हमेशा अपने विचारों को समाज पर थोपती रही है। 

कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व कहां है : विजय शर्मा

Lok Sabha Elections : साथ ही उन्होंने कहा कि, जनता उनकी बातों पर विश्वास ही नहीं करती है।इसके अलावा उन्होंने प्रियंका गांधी के छ.ग. दौरे पर कहा हैं कि, कांग्रेसियों ने गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद बना लिया था। जनता के पैसों से कांग्रेस ने गुलाब का फूल बिछाया था। अब ऐसा ही कुछ एक बार फिर करने वाले होंगे। कांग्रेस का यहां वजूद कहां है?  क्या कहकर राजनीतिक अस्तित्व और प्रचार करेंगे। यह तो देखने का विषय होगा? वहीं डिप्टी सीएम शर्मा ने रामनवमी के सन्दर्भ में कहा  है कि,  प्रदेशभर में BJP का कार्यक्रम होगा।  प्रभु श्री राम रामनवमी में अपने घर अपने निवास में होंगे। यह क्षण पांच सौ सालों के संघर्ष करने के बाद आया है। दूसरे राष्ट्र में नहीं अपने ही देश में राम मंदिर बनने में लगभग पांच सौ साल लग गए हैं। वहीं इसे लेकर पूरे देश में काफी उत्साह का इस दौरान वातावरण बन गया  है। रामनवमी का उत्सव सभी अपने-अपने ढंग से ही मनाएंगे। 


संबंधित समाचार