होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DELHI: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सियासत गरम, सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

DELHI: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सियासत गरम, सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

DELHI : जयपुर में मंगलवार रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक में गहलोत ने अध्यक्ष पद पर नामांकन भरने के संकेत दिए थे। विधायकों को गहलोत ने उनके नामांकन करने पर दिल्ली आने तक के लिए भी कहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के लिए सबसे आगे हैं। इस विषय के चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोनिया गाँधी से मिलने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। मुख्यमंत्री पहले दिल्ली में सोनिया गांधी से अध्यक्ष के चुनाव के विषय पर बातचीत करेंगे। इसके बाद केरल के कोच्चि जाएंगे, वहां राहुल गांधी से भेंट कर पूरे मामले में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं एक बार और प्रयास कर रहा हूं राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए मनाने का। मैं अपने मुख्यमंत्री रहने या न रहने की बात नहीं कर रहा हूं, यह समय बताएगा। मैं वहां रहना पसंद करूंगा, जहां मेरे रहने से पार्टी को लाभ हो।'

 दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा हैं की अगर पार्टी के लोगो को लगता हैं की उन्हें अध्यक्ष के पद पर या मुख्यमंत्री के पद पर उनकी जरुरत है तो मै मना नहीं करूँगा। पद मेरे लिए मायने नहीं रखता एक पद, एक व्यक्ति फॉर्मूला पर उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा तो ये है कि मैं किसी पद पर न रहूं, क्योंकि मैं बहुत पद पर रह चुका हूं। मेरे उपस्थिति से पार्टी को फायदा होना चाहिए, कांग्रेस मजबूत होना चाहिए, मैं यह चाहता हूं।'

विधायक दल की बैठक में राहुल गांधी को आखिरी बार मनाने की बात भी गहलोत ने की हैं। उन्होंने कहा था कि राहुल अगर राज़ी नहीं होते तो वे खुद नामांकन करेंगे। राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए हां या ना सुनने के बाद वे दिल्ली लौटेंगे। राहुल की फाइनल राय के बाद अब आगे का मूवमेंट तय होगा।गहलोत का दिल्ली और कोच्चि दौरे के बाद आगे भी सियासी दौरों का प्रोग्राम है। अगले तीन से चार दिन तक गहलोत दिल्ली में रहकर अध्यक्ष के चुनाव की रणनीति बनाएंगे।


संबंधित समाचार