बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Deepika Padukone ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति Ranveer Singh के साथ सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद से फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
बेटी दुआ के जरिए किया अनाउंसमेंट
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ नजर आ रही हैं। इस फोटो की खास बात ये रही कि दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट दिखाई दी, जिसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है। इस क्रिएटिव अनाउंसमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई।
फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाइयां
जैसे ही यह खबर सामने आई, कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि दुआ अब बड़ी बहन बनने वाली हैं। कुछ ने इसे “परफेक्ट फैमिली मोमेंट” बताया, वहीं, सेलेब्स ने भी कपल को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं
बॉलीवुड का पावर कपल
दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और अपनी केमिस्ट्री से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी फैमिली में एक और नन्हे मेहमान के आने की खबर ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है।
खास रहा यह साल
यह साल इस कपल के लिए बेहद खास साबित हो रहा है। जहां रणवीर सिंह अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी ने उनकी पर्सनल लाइफ में नई खुशियां जोड़ दी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। फैंस अब बेसब्री से उनके दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।