मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तुरंत लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के कारीकोन तिराहे के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
पेशी से लौट रहे थे बाप बेटी
मंडला जिले के डिठौरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोहरी निवासी सूबे सिंह परते अपनी बेटी संगीता आर्मों के साथ पेशी से लौट रहे थे... इसी दौरान कारीकोन तिराहे के पास अचानक स्कूटी सामने आने पर उसे बचाने की कोशिश में उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई.
डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया वाहन ट्रॉली के पहिये की चपेट में आ गया और संगीता गंभीर रूप से घायल हो गई... उसे तत्काल जिला अस्पताल मंडला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बेटी की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।