होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : जींस पहनने पर सास ने बहु को लगाई फटकार, विवाहित ने फांसी लगाकर दी जान, FIR दर्ज

INDORE NEWS : जींस पहनने पर सास ने बहु को लगाई फटकार, विवाहित ने फांसी लगाकर दी जान, FIR दर्ज

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सास की फटकार से नजर होकर एक बहु ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। विवाहित 22 साल की युवती थी। जिसकी शादी राहुल नाम के युवक से तकरीबन दो से ढाई साल पहले हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

गौरी को दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित 

बताया जा रहा है कि युवती ससुराल में पहनावे को लेकर चल रहे विवाद से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के चलते गोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही मृतक युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज़ प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पति और सास -ससुर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

पति राहुल लंबे समय से बेरोजगार

परिजनों का कहना है कि पति राहुल और सास शारदा अक्सर उसे ताने मारते थे। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल लंबे समय से बेरोजगार था, जिसके कारण घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। जबकि शादी के समय राहुल ने बोला था कि वो मेडिकल लाइन से जुड़ा काम करता है। जो की झूठ था। 

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र  का

पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतिका के मोबाइल फोन को जब्त कर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। 


 


संबंधित समाचार