होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Damoh News : लोकतंत्र के पर्व का महत्त्व बताया दमोह की नई-नवेली दुल्हन ने, ससुराल जाने से पहले किया मतदान 

Damoh News : लोकतंत्र के पर्व का महत्त्व बताया दमोह की नई-नवेली दुल्हन ने, ससुराल जाने से पहले किया मतदान 

दमोह। लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शादी के बाद ससुराल जाने से पहले एक दुल्हन मंडप से सीधे मदियादो के मतदान केंद्र पहुंची,और प्राथमिक शाला भवन केंद्र 26 में मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया। 

दुल्हन ने निभाया अपना फर्ज

लोकतंत्र के पर्व में मतदान की अहमियत न समझने वालों को दमोह की सोनाली सोनी से सीख लेने की जरूरत है। उन्हें जता दिया कि मतदान कोई छुट्टी का दिन नहीं है, जिसे घूमने फिरने में बर्बाद किया जाए। यह एक जिम्मेदारी है और इसमें भागीदारी सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस कर्तव्य को हम कोई वजह बताकर टाल नहीं सकते हैं, फिर चाहे वह हमारी शादी ही क्यों न हो।

आपको बता दें की दुल्हन सोनाली सोनी पिता प्रमोद सोनी अपने परिजनों के साथ आज सुबह मतदान केंद्र पहुंची और वोट किया। दुल्हन ने सभी से मतदान करने की अपील भी की। दुल्हन के साथ उनके परिजन विष्णु सोनी,बहिन शिवानी, कमलेश चोदहा मौजूद रहे। 


संबंधित समाचार