होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Datia upchunav : दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी की एंट्री, दामोदर यादव ने भरा नामांकन; सियासी सरगर्मियां तेज

Datia upchunav : दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी की एंट्री, दामोदर यादव ने भरा नामांकन; सियासी सरगर्मियां तेज

दतिया : दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 06 जुलाई से शुरू हो गई है। जो की 13 जुलाई तक जारी रहेगी। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी ने जहां अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। तो वही दूसरी तरफ आजाद समाज पार्टी ने चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। जिससे कांग्रेस और बीजेपी के बीच चुनावी गणित बिगड़ती हुई नजर आ रही है। 

दामोदर यादव ने समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन

दरअसल, आज आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे और परचा भरकर  निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान यादव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्हे मुख्य प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया था। दामोदर यादव केवल चार समर्थकों के साथ अंदर गए और नामांकन दाखिल किया। 

मुकाबला और रोचक होने की संभावना

दामोदर यादव के मैदान में उतरने से दतिया उपचुनाव में मुकाबला और रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आजाद समाज पार्टी की मौजूदगी भाजपा और कांग्रेस के पारंपरिक वोट समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।

अभी तक नौ दावेदारों ने नामांकन खरीदे

बता दें कि 3 दिन के अंदर महज 9 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिसमे से एक फॉर्म भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी लिया। बताया जा रहा है कि इस बार चुनाव में राजेंद्र भारती के परिवार को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। ऐसे में कांग्रेस का उम्म्मीद्वार कौन होगा इस पर जबकि नजर टिकी हुई है। 

मंत्री विश्वास सारंग ने ली चुटकी 

तो वही चुनाव को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा है और उसके नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं।
 


संबंधित समाचार