होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra News: हाथों में मेहंदी और लाल जोड़े में विदाई से पहले थाने पहुंची दुल्हन 

Dabra News: हाथों में मेहंदी और लाल जोड़े में विदाई से पहले थाने पहुंची दुल्हन 

राजेश सोनी, डबरा: सिटी थाना में आज शाम एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए और लाल जोड़ा पहने पहुंची, दुल्हन लवली बाल्मिक अपने परिजनों के साथ सिटी थाना पहुंची। आपको बता दें कि ईशानी शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया जा रहा था, और संस्था द्वारा सभी जोड़ों को मोटरसाइकिल सहित गृहस्ती का सभी सामान देने का वादा किया था।

आज जब डबरा निवासी लवली की शादी इस संस्था द्वारा कराई गई और जब विदाई की बारी आई तो परिजनों ने संस्था से सामान मांगा तो टालमटोली करने लगी और वहां से भाग निकले दुल्हन के परिजनों ने जब संस्था के अध्यक्ष को फोन लगाया तो फोन नहीं लगा ।

दुल्हन के परिजन अपने आप को ठगा महसूस करने लगे और तब जाकर दुल्हन खुद लाल जोड़े में विदाई से पहले सिटी थाना पहुंची और संस्था के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई, वहीं मौजूद एसडीओपी सौरव कुमार सस्ता के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

वही दुल्हन लवली का कहना है कि रंग महल गार्डन से गोलू नरवरिया नाम के व्यक्ति द्वारा धूमधाम से शादी करने के नाम पर 2 लाख रुपए लिए गए और सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी कराने की बोला था और मोटरसाइकिल सहित गृहस्ती का पूरा सामान देने का वादा किया था, लेकिन विदाई का समय आया तो वह भाग गया और फोन बंद कर दिया, जिसके कारण अभी तक विदा भी नहीं हुई है, जिसकी शिकायत लेकर थाने आए हैं हमारी मांगे थी हमसे जो बात बोली गई थी वह सामान मिल जाए।


संबंधित समाचार