होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CRPF Recruitment 2026: 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, कल बंद होगी प्रक्रिया...

CRPF Recruitment 2026: 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, कल बंद होगी प्रक्रिया...

नई दिल्ली। Central Reserve Police Force यानी CRPF में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा कॉन्स्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन/ पायनियर) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9175 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन के दौरान कोई गलती हो जाती है, उन्हें करेक्शन विंडो के जरिए सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। आवेदन फॉर्म में संशोधन की सुविधा 21 मई से 23 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
“Apply Here” विकल्प चुनें।
मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क

भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है-
सामान्य वर्ग / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 100 रुपये
एससी / एसटी वर्ग : निशुल्क

शैक्षणिक योग्यता

CRPF कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं कुछ विशेष पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट, अनुभव या हेवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस जैसी अतिरिक्त योग्यता मांगी गई है।

आयु सीमा

कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आयु सीमा 21 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर

देशभर के लाखों युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा मौका मानी जा रही है। खासकर 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए CRPF में शामिल होकर सुरक्षा बल में करियर बनाने का यह बेहतरीन अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


संबंधित समाचार