होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने वैज्ञानिकों ने तैयार की स्वदेशी वैक्सीन, शिवराज ने किया लॉन्च

BHOPAL NEWS : मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने वैज्ञानिकों ने तैयार की स्वदेशी वैक्सीन, शिवराज ने किया लॉन्च

भोपाल : मुर्गोयों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन तैयार हो गई है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 नवंबर को भोपाल में कर वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित किया। 

देश की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन

इस वैक्सीन को भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। संस्थान ने H5N1 क्लेड 2.3.2.1ए अत्यधिक रोगजनक (हाई पैथोजेनिक) एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस के खिलाफ यह वैक्सीन तैयार की है। इसका इस्तेमाल मुर्गियों को बर्ड फ्लू के खतरनाक संक्रमण से सुरक्षा देने के लिए किया जाएगा।

21 दिन बाद दिया जाएगा  बूस्टर डोज 

वैक्सीन विकसित करने वाली टीम के अनुसार, टीकाकरण के 21 दिन बाद बूस्टर डोज दिया जाएगा। प्रयोगों में इसके प्रभाव से मुर्गियों को छह महीने तक सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा मिलने के संकेत मिले हैं।

2025 से काम चल रहा था

इस वैक्सीन पर वैज्ञानिकों ने सितंबर 2025 में काम शुरू किया था और अगस्त 2026 में इसे तैयार कर लिया गया। इसके बाद आंतरिक परीक्षण और वैलिडेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।

भारत में बर्ड फ्लू का पहला मामला 2006 को आया सामने 

इस स्वदेशी वैक्सीन से संक्रमण पर नियंत्रण, पोल्ट्री उद्योग की सुरक्षा और किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान में कमी आने की उम्मीद है। बता दें कि भारत में बर्ड फ्लू का पहला मामला 2006 में सामने आया था। 


संबंधित समाचार