होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

COUNTERFEIT MEDICINE FOR CANCER IN GAZIYABAD : कैंसर की नकली दवाएं बनाने वाले सात लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

COUNTERFEIT MEDICINE FOR CANCER IN GAZIYABAD : कैंसर की नकली दवाएं बनाने वाले सात लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

COUNTERFEIT MEDICINE FOR CANCER IN GAZIYABAD :  उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में दिल्ली पुलिस ने विदेशी कंपनियों के नाम पर कैंसर की नकली दवाएं निर्माण करने वाले सात लोगों को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। दिल्ली पुलिस के ASI गुलाब को जानकारी मिली कि नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाला कोई समूह साउथ दिल्ली में कार्यरत है।

read more : विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत, दो बार शादी कर चूका है आरोपी

करीब 2 महीने तक दिल्ली पुलिस इस जानकारी पर काम करती रही और कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रगति मैदान के पास पंकज बोहरा नामक व्यक्ति को पकड़ा। स्कूटी पर एक बैग मिला। उससे कुछ दवाएं मिली। पूछताछ में उसने कबूल किया कि ये कैंसर की नकली दवाएं हैं। जबकि असली दवाएं भारत में बेचने के लिए एकमात्र एस्ट्रा जेनेका कंपनी अधिकृत है। पंकज बोहरा की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने 11 नवंबर को गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में एक मकान पर छापा मारा, जहां नकली दवाओं का भंडारण मिला। यहां पता चला कि कुछ दवाएं नोएडा सेक्टर-45 के मकान में रखी हैं।

read more : NSUI ने प्रदेश के 10 पदाधिकारियों को किया निलंबित, जारी हुआ आदेश

करीब 8 करोड़ रुपए कीमत की नकली दवाएं मिली हैं। दिल्ली और यूपी में माल पैकिंग व सप्लाई के ठिकाने थे। आरोपियों ने काली कमाई से गुरुग्राम में 8 फ्लैट बनाए और पश्चिम बंगाल व नेपाल में जमीने खरीद ली थीं। चीन से MBBS कर चुके एक बांग्लादेशी डॉक्टर ने अपने बैचमेट रहे भारतीय डॉक्टर को एंटी कैंसर की दवाएं बनाने का API फार्मूला बताया और फिर भारत में ये काम शुरू हो गया। 10 गोलियों का जो पैकेट मार्केट में 2 लाख रुपए का मिलता था, वो ये गैंग डेढ़ लाख रुपए में उपलब्ध कराता था।

read more :  मध्यप्रदेश देश का 7वां पेसा एक्ट लागु करने वाला राज्य बना, शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियम किया लागु


संबंधित समाचार